कासगंज: फ्री फायर गेम से हुई बात...नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाया, MP से लाकर UP में किया तीन माह तक दुष्कर्म

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

 कासगंज जिले से नाबालिक को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर ले गई मध्य प्रदेश पुलिस

DEMO IMAGE

कासगंज, अमृत विचार। फ्री फायर गेम के माध्यम से चैटिंग शुरू की और धीमे-धीमे नाबालिग को प्रेम जाल में फंसा लिया। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के से भागकर लाई गई नाबालिक के साथ आरोपी ने यूपी में अलग-अलग स्थान पर तीन माह तक दुष्कर्म किया और मूल रूप से कासगंज के रहने वाले इस आरोपी को मध्य प्रदेश पुलिस गिरफ्तार कर ले गई है, हालांकि कासगंज पुलिस इस कार्रवाई से अनिभिज्ञ बनी हुई है।

आरोपी कासगंज जिले का वेदप्रकाश जाधव है। उसकी उम्र 24 वर्ष है। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के मुख्यालय से लगभग 16 किलोमीटर दूर से यह युवक नाबालिग को भगा लाया। पुलिस ने उसे कासगंज में गिरफ्तार कर लिया और मध्य प्रदेश ले गई। जहां उससे पूछताछ की गई।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि फ्री फायर गेम के माध्यम से नाबालिक लड़की से दोस्ती की। दोस्ती के बाद चैटिंग शुरू की और लड़की को शादी का झांसा देकर यूपी ले आया। आरोपी लगातार लड़की से दुष्कर्म करता रहा। मध्य प्रदेश की खरगोन पुलिस ने कासगंज से उसे गिरफ्तार किया।

बता दें कि बीती 5 सितंबर को खरगोन के बिस्टान थाने में मामला दर्ज कराया गया था। थाना प्रभारी अनिल कुमार अपनी टीम के साथ आरोपी की तलाश कर रहे थे और अब उन्हें सफलता मिल गई है। इधर कासगंज पुलिस के अधिकारियों को इस कार्रवाई की जानकारी नहीं है।

मध्य प्रदेश पुलिस ने क्या कार्रवाई की है यह मेरे संज्ञान में नहीं है। किस थाना क्षेत्र का मामला है यह भी अभी पता नहीं है पूरी जानकारी की जाएगी---जितेंद्र दुबे, एसपी।

यह भी पढ़ें- कासगंज: डीलर ने बेच डाला गरीबों का खाद्यान्न, FIR दर्ज

संबंधित समाचार