मुरादाबाद : योजनाओं का लाभ सीधा लाभार्थियों तक पहुंचा रही डबल इंजन सरकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ग्रामीणों को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में दी जानकारी, ग्राम पंचायत हाथीपुर चित्तू पहुंचा विकसित भारत संकल्प यात्रा का रथ

मोहम्मद नदीम को प्रमाण पत्र देते पूर्व एमएलसी परमेश्वर लाल सैनी।

मुरादाबाद/कुन्दरकी, अमृत विचार। विकसित भारत संकल्प यात्रा का रथ मंगलवार को ग्राम पंचायत हाथीपुर चित्तू में पहुंचा। यहां ग्राम पंचायत कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का गुणगान किया गया।

मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी परमेश्वर लाल सैनी ने केंद्र और राज्य सरकार की अनेक योजनाओं के बारे में ग्रामवासियों को जानकारी दी। बताया कि भाजपा की डबल इंजन सरकार बिना भेदभाव योजनाओं का सीधा लाभ लाभार्थियों तक पहुंचा रही है। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे। कृषि विभाग के सहायक तकनीकी प्रबंधक विनय कुमार शर्मा ने किसान सम्मान निधि, बीजों पर दिए जा रहे अनुदान और कृषि यंत्रों के बारे में विस्तार से बताया। 

ग्राम पंचायत सचिव नरेश सिंह ने बताया कि जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए पंचायत घर पर आवेदन करके आसानी से बनवा सकते हैं। लेखपाल ने मुख्य अतिथि द्वारा किसान सम्मान निधि प्रमाण पत्र और आयुष्मान कार्ड लाभार्थियों को वितरित कराए। इस मौके पर कृषि विभाग से विनय शर्मा, रणवीर सिंह, दीपांशु, पंचायती राज विभाग से एडीओ पंचायत सीपी सिंह, लेखपाल संजीव, ग्राम प्रधान के पति हामिद हुसैन, पंचायत सहायक जीनत जहां, आशा कार्यकर्ता बीना, शाहीन जहां, किसानों में मोहम्मद नदीम, ताजुद्दीन, रियासत अली आदि मौजूद रहे। 

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : राज्यकर विभाग की टीम ने दिल्ली से कर चोरी कर ट्रेनों में लाया 10 लाख का सामान पकड़ा

संबंधित समाचार