मुरादाबाद : राज्यकर विभाग की टीम ने दिल्ली से कर चोरी कर ट्रेनों में लाया 10 लाख का सामान पकड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कर चोरी कर कापर, ब्रास, एल्यूमीनियम के सामान लाने की सूचना पर टीम ने की कार्रवाई, एडिशनल कमिश्नर राज्यकर जीएसटी ने गठित की थी दो टीमें, झाड़ी में भी छिपा दिया था सामान

मुरादाबाद, अमृत विचार। राज्य कर विभाग ने दिल्ली से ट्रेनों में कर चोरी कर लाए जा रहे सामान की सूचना पर छापेमारी की। टीम को सफलता हाथ लगी। देर रात हुई कार्रवाई में 65 नग सामान बरामद कर जब्त किया गया। इसमें कॉपर, ब्रास, एल्यूमीनियम और रेडीमेंट गारमेंट होजरी के कपड़े थे। 

राज्यकर जीएसटी विभाग के एडिशनल कमिश्नर आरए सेठ ने बताया कि विभाग को सूचना मिल रही थी कि कर चोरी कर ट्रेनों से सामान लाया जा रहा है। इसको देखते हुए उन्होंने एसआईबी की दो टीमें संयुक्त आयुक्त राज्यकर मोहित गुप्ता और दूसरी टीम श्रीहरि मिश्रा के नेतृत्व में गठित कर दिया। टीम के सदस्य सोमवार की रात डेढ़ बजे स्टेशन पर पहुंच गए। जैसे ही रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन से सामान प्लेटफार्म पर उतरा टीम ने घेराबंदी की। वहीं इसी बीच 2:3 अन्य ट्रेनों से भी सामान उतरा।

 कर चोरों ने जब सामान एकत्रित कर लिया तो असिस्टेंट राज्यकर अरविंद कुमार ने टीम के अन्य साथियों को बुला लिया। रेलवे प्रशासन के सहयोग से 65 नग सामान पकड़ कर टीम ने जब्त किया। अधिकारी जब लिखा पढ़ी कर रहे थे तभी एक ट्रेन और आ गई। पकड़े गए कर चोरों ने भीड़ का लाभ उठाकर माल आसपास की झाड़ियों में छिपा दिया। यह देखते हुए अधिकारियों के कान खड़े हो गए। रेलवे प्रशासन के सहयोग से विभाग की और टीम मौके पर पहुंची। जिसने रेलवे स्टेशन व आसपास की सघन छानबीन कर जांच की।

 गायब 48 नग सामान को अलग-अलग प्लेटफार्म से पकड़ा। राज्य कर विभाग के अधिकारियों ने कुल 65 नग सामान जो कर चोरी कर लाए जा रहे थे उन्हें जब्त कर लिया। अपने कार्यालय लाए। जीएसटी अधिनियम के हिसाब से उसका आंकलन कर आगे की कार्रवाई होगी। एडिशनल कमिश्नर ने बताया कि सूचना पर टीम ने कार्रवाई की है। आगे भी देर रात मुरादाबाद आने वाली ट्रेनों की जांच की जाएगी। कर चोरों का कतई बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि शुरूआती आंकलन में 10 रुपये का माल पकड़ा गया है। जो कर चोरी कर लाया गया था। टीम में विपिन कुमार, दीपक कुमार, सौरव उमराव, दमयंती गंगवार, भूमिका शर्मा, रणविजय सिंह आदि शामिल रहे।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : खेत से सिंचाई कर घर लौट रहे किसान की ट्रेन से कटकर मौत

संबंधित समाचार