मुरादाबाद : अज्ञात वाहन की टक्कर से फैक्ट्री कर्मी की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उत्तराखंड के काशीपुर स्थित निजी फैक्ट्री से ड्यूटी करके लौट रहा था युवक, दारापुर मोड के निकट बाइक को मारी अज्ञात वाहन ने टक्कर

मुरादाबाद/ठाकुरद्वारा, अमृत विचार। उत्तराखंड के काशीपुर की फैक्ट्री में ड्यूटी करके घर लौट रहे फैक्ट्री कर्मी की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर जुटी भीड़ की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी सुरजननगर निवासी 24 वर्षीय दीपक कुमार उत्तराखंड के काशीपुर स्थित निजी फैक्ट्री में नौकरी करता था। सोमवार की रात 10 बजे वह ड्यूटी पर गया था। मंगलवार की सुबह छह बजे ड्यूटी खत्म करने के बाद घर लौट रहा था। शरीफ नगर मार्ग पर दारापुर मोड़ के निकट अधिक कोहरा आने के कारण सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।

इसमें बाइक सवार दीपक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के लोगों ने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायल को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहरा मच गया। जवान बेटे की मौत की सूचना से मां मनोज देवी व छोटा भाई दिवेश बेहोश हो गए।

ये भी पढ़ें:- पाकिस्तान में अर्धसैनिक बलों पर आतंकवादी हमला, दो सैनिकों की मौत

संबंधित समाचार