बरेली: गौला खनन कारोबारियों में आक्रोश, बोले- खनन पर सरकार करे चिंतन, वरना होगा उग्र आंदोलन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। हल्द्वानी से गुजरने वाली गौला नदी में खनन को निजी हाथों में देने के साथ ही वाहनों की फिटनेस को पहले की तरह किए जाने की मांग को लेकर खनन कारोबारी लगातार आंदोलन कर रहे हैं। वहीं बीते दिनों अपनी मांगों को लेकर खनन करोबारियों और डंपर स्वामियों ने एसडीएम कोर्ट पर प्रदर्शन किया था।

जिस पर प्रशासन ने डंपर स्वामियों पर बुद्धपार्क से एसडीएम कोर्ट तक बिना अनुमति रैली निकाले जाने और फिर एसडीएम कोर्ट परिसर में मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक नारेबाजी करने के खिलाफ एएसपी और सीओ से इस मामले में जांच कराने और नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने की मांग की थी।

वहीं आज विधायक सुमित हृदयेश से दोबारा खनन कारोबारी मिलने पहुंचे और कहा कि सरकार उनकी आवाज दबाना चाहती है और वे हरगिज इससे पीछे नहीं हटेंगे। उधर विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि सरकार की नीतियां गलत हैं, जिसके माध्यम से वह शोषण कर रही है।

उन्होंने आगे कहा कि गौला नदी का खनन किसी भी हाल में निजी हाथों में नहीं जाने दिया जाएगा। इधर विधायक से मिलने के बाद खनन कारोबारियों की एसडीएम के साथ बैठक हुई, लेकिन चर्चा विफल रही। एसडीएम पारितोष वर्मा का कहना है कि खनन चालू करा दिया गया है और गाड़ियों की आवाजाही शुरू हो गई है।

वहीं डंपर स्वामियों का कहना है कि वह खनन के लिए गाड़ियां तब तक लेकर नहीं जाएंगे। जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जातीं। इस मौके पर बीजेपी नेता व मंडी परिषद अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू ने कहा कि खनन कारोबारियों की मांगे गलत हैं और उन्हें विपक्षी भड़काने का कार्य कर रहे हैं। जबकि इससे किसी को कोई नुकसान नहीं है।

यह भी पढ़ें- बरेली: उड़ रही राख से मिलेगी निजात, अधिकारियों ने की फैक्ट्री की जांच 

संबंधित समाचार