फर्रूखाबाद: निर्वाचन कार्यालय में अचानक लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने बमुश्किल पाया काबू
फर्रूखाबाद। जिला निर्वाचन कार्यालय में बुधवार को लगी आग से लाखों रुपए की मशीने जल कर क्षति ग्रस्त हो गई। प्रातः कॉल लगी आग की जानकारी उस समय हुई जब निर्वाचन कार्यालय से धुंआ के गुबार निकलने लगे। पास पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग बुझाने का कार्य शुरू कराया। दीवार तोड़कर अग्नि समन के जवानों ने व मुश्किल 3 घंटे में आग पर काबू पाया।
कचहरी स्थित निर्वाचन कार्यालय के बेसमेंट में निर्वाचन संबंधी सामग्री व कीमती मशीने रखी हुई थी। बुधवार को सुबह निर्वाचन कार्यालय से धुआं उठने लगा तो आसपास के लोगों में भी हड़ कम्प मच गया। आसपास के लोग वअधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए ।फायर ब्रिगेड के जवानों ने मौके पर पहुंचकर निर्वाचन कार्यालय की दीवार काटी।इसके बाद उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया। धुंआ के गुबार की वजह से फायर ब्रिगेड के जवानों को पास में जाने में भारी मुसीबत हुई। दीवार काटने के बाद 3 घंटे कड़ी मसक्ति करके आग पर काबू पाया गया।
आग से लाखों रुपए कीमती मशीने जल गई है। जिनकी क्षति का आकलन कराया जा रहा है। निर्वाचन कार्यालय में रखी 662 बैलेट यूनिट मशीन और 78 कंट्रोल यूनिट मशीन तथा बीवी पैड 378 जल गए। जिनकी कीमत का आकलन कराया जा रहा है ।आग किस कारण से लगी इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। फिलहाल प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। कलेक्टर स्थित चारों तरफ से बंद निर्वाचन कार्यालय का ताला बंद होने के बाद आग किस तरह से पहुंची। इसका पता लगाया जा रहा है।
अधिकारियों का कहना है कि निर्वाचन कार्यालय के स्टोर रूप जिसमे मशीने रखी थी।उसमें बिजली का कनेक्शन नही था।इसके बाद आग किस तरह लग गई इस पर जांच कराई जा रही। घटना की सूचना पाकर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह तथा अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।
जांच कमेटी गठित
मामले पर जानकारी देते हुए डीएम संजय सिंह ने बताया कि निर्वाचन कार्यालय में लगी आग की जाच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। जांच कमेटी का प्रभारी नगर मजिस्ट्रेट सतीश चंद्र को बनाया गया है। कमेटी में विजली और निर्वाचन अधिकारी को भी रखा गया है।आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नही हो सका है। रिपोर्ट मिलते ही सम्बंधित के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।
यह भी पढ़ें: KGMU : वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में मेडिकोज और फैकल्टी ने दिखाया दम
