प्रयागराज: स्वरूप रानी अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों ने शुरू की हड़ताल, ओटी व सर्जरी विभाग को किया बंद, जानें क्यों हैं नाराज?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। शहर के सबसे बड़े अस्पताल स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय में बुधवार को जूनियर डॉक्टरों ने वेतन को लेकर हड़ताल शुरू कर दी है। जूनियर डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें वेतन नहीं दिया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक एनेस्थीसिया विभाग के डाक्टरों ने हड़ताल की है। उनको वेतन नही दिया जा रहा है, जिससे उनको दिक्कत आ रही है। जूनियर डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने के बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों को भी दिक्कतें हो रही हैं। यहां की ओटी बंद कर दी गई है। सर्जरी विभाग भी बंद कर दिया गया हैा।

जानकारी के मुताबिक प्रयागराज शहर के सबसे बड़े चिकित्सालय स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में तमाम मरीज भर्ती हैं। ऐसे में बुधवार को जूनियर डॉक्टरों ने अपनी हड़ताल कर दी। जूनियर डॉक्टर के हड़ताल पर जाने के बाद से अस्पताल में  मरीज इलाज के लिए परेशान है।

जूनियर डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है जिसकी वजह से वह हड़ताल पर बैठेंगे। बुधवार को स्वरूप रानी अस्पताल की फार्मेसी बिल्डिंग के सामने बैठकर जूनियर डॉक्टरों ने जमकर नारेबाजी की। अपने वेतन को लेकरभड़के जूनियर डॉक्टरों का कहना है कि अगर उन्हें वेतन नहीं दिया गया तो वह इसी तरह से हड़ताल पर बैठे रहेंगे और मरीज का इलाज नहीं करेंगे।

यह भी पढ़ें: तो बदल जाएगा अब लखनऊ का नाम! लक्ष्मणपुरी करने की है तैयारी, पास हो सकता है नगर निगम में प्रस्ताव

संबंधित समाचार