बरेली: बार चुनाव को लेकर वोटरों में उत्साह, दोपहर तक 47 फीसदी मतदान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बरेली बार एसोसिएशन के लिए सुबह साढ़े नौ बजे से से मतदान शुरू हो गया। वोटरों ने उत्साह के साथ वोट डाला दोपहर तक 1118 वोटरों ने अपने मत का प्रयोग कर लिया था। बार चुनाव में 2377 वोटर हैं। कचहरी परिसर में सुबह से मतदान को लेकर अधिवक्ताओं में भारी उत्साह नजर आया। सभी प्रत्याशी और उनके समर्थक अपने अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करते दिखाई दिए।   

वहीं मतदान स्थल पर अधिवक्ता की लम्बी लम्बी लाइन भी दिखाई दी। दोपहर लंच तक 47% वोट डाले जा चुके थे। चुनाव में अध्यक्ष और सचिव पद को लेकर मतदाताओं में जोश नजर आ रहा है। वोटरों की सुविधा के लिए 8 बूथ बनाए गए हैं। एक बूथ पर 11 बक्से में विभिन्न पदों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। एक बूथ पर केवल 300 वोटरों को क्रमांक के अनुसार वोट डाले की व्यवस्था है। दोपहर तक 6 नंबर बूथ पर वोटरों की भीड़ ज्यादा थी।

ये भी पढे़ं- बरेली: गला रेतकर महिला की हत्या, आम के बाग में पड़ा मिला शव

 

संबंधित समाचार