दीपिका ने कबूली ड्रग्स चैट की बात, श्रद्धा ने माना हुई थी ड्रग्स पार्टी
मुंबई। दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर और सारा अली खान शनिवार को ड्रग्स से जुड़े मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के सामने पेश हुईं। दीपिका से एनसीबी गेस्ट हाउस तो सारा और श्रद्धा से एनसीबी ऑफिस में पूछताछ की जा रही है। दीपिका को एजेंसी द्वारा उनके और उनके मैनेजर की चैट सामने आने के …
मुंबई। दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर और सारा अली खान शनिवार को ड्रग्स से जुड़े मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के सामने पेश हुईं। दीपिका से एनसीबी गेस्ट हाउस तो सारा और श्रद्धा से एनसीबी ऑफिस में पूछताछ की जा रही है।
दीपिका को एजेंसी द्वारा उनके और उनके मैनेजर की चैट सामने आने के बाद बुलाया गया था। दीपिका ने स्वीकार कर लिया है कि जिस ड्रग्स चैट का खुलासा हुआ था वो उन्हीं की थी। लेकिन उन्होंने ड्रग्स लेने की बात से इनकार कर दिया है।
वहीं श्रद्धा कपूर ने भी ड्रग्स की बात कबूल कर ली है। उन्होंने कहा है कि फिल्म छिछोरे के बाद हुई पार्टी में ड्रग्स लिए गए थे। हालांकि उन्होंने खुद ड्रग्स का सेवन करने से इनकार कर दिया है।
दीपिका ने कहा कि इस चैट से अपने सर्किल में डूब मंगाया जाता था। उन्होंने बताया कि डूब यानी भरी हुई सिगरेट वह लोग पीते हैं। हालांकि उन्होंने और बहुत से सवालों पर चुप्पी साध ली है।
साल 2017 के चैट में खुलासा हुआ कि सभी कोको क्लब में थे जब उन्होंने करिश्मा को ड्रग्स लाने के लिए कहा था। दीपिका के अलावा, एनसीबी ने श्रद्धा कपूर और सारा अली खान को भी पूछताछ के लिए बुलाया है।
करिश्मा से इससे पहले शुक्रवार को एनसीबी द्वारा उनसे कई घंटों तक पूछताछ की गई। एनसीबी ने अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह, धर्मा प्रोडक्शन के पूर्व कार्यकारी निमार्ता क्षितिज प्रसाद रवि और करिश्मा से पूछताछ की है।
एनसीबी ने क्वान टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी के सीईओ ध्रुव चिटगोपेकर और प्रख्यात निमार्ता मधु मंटेना वर्मा और अन्य के बयान भी दर्ज किए हैं। प्रवर्तन निदेशालय द्वारा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच के बाद एनसीबी ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत ड्रग्स का मामला दर्ज किया था।
