प्रसिद्ध गायक एस.पी. बालासुब्रमण्यम का पुलिस सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चेन्नई। प्रसिद्ध पाश्र्व गायक और पद्म पुरस्कार से सम्मानित एस.पी. बालासुब्रमण्यम का पुलिस सम्मान के साथ शनिवार को उनके फार्महाउस में अंतिम संस्कार किया गया। करीब साढ़े 12 बजे उन्हें दफनाया गया। उनके निधन के साथ ही संगीत का महान युग खत्म हो गया है। पांच दशकों की अवधि में 16 भाषाओं में 40 हजार …

चेन्नई। प्रसिद्ध पाश्र्व गायक और पद्म पुरस्कार से सम्मानित एस.पी. बालासुब्रमण्यम का पुलिस सम्मान के साथ शनिवार को उनके फार्महाउस में अंतिम संस्कार किया गया। करीब साढ़े 12 बजे उन्हें दफनाया गया। उनके निधन के साथ ही संगीत का महान युग खत्म हो गया है। पांच दशकों की अवधि में 16 भाषाओं में 40 हजार से अधिक गाने रिकॉर्ड करने वाले महान गायक का शुक्रवार दोपहर को एम.जी.एच. हेल्थकेयर में निधन हो गया था।

इससे पहले सैकड़ों लोग फार्म हाउस में गायक को श्रद्धांजलि देने लंबी कतारों में खड़े थे। जिनमें फिल्मी दुनिया की मशहूर हस्तियां शामिल थीं। गायक के परिवार ने अंतिम संस्कार किया। शुक्रवार शाम को ही उनके पार्थिव शरीर को फार्महाउस ले जाया गया था।

शुक्रवार को उनके निवास पर बड़ी संख्या में लोग गायक के अंतिम दर्शन करने और श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। बाद में शाम को उनके पार्थिव शरीर को एक वैन में थामराईपक्कम स्थित उनके फार्महाउस में ले जाया गया। सड़क किनारे खड़े होकर लोगों ने अपने प्रिय गायक को अश्रुपूर्ण विदाई दी।

74 वर्षीय एसपीबी ने 5 अगस्त को एक फेसबुक पोस्ट में बताया था कि उन्हें कोरोना संक्रमण हो गया है और वे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। एसपीबी ने दो दिनों में अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद भी जताई थी। लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

संबंधित समाचार