शाहजहांपुर: सांसद ने प्रधानमंत्री मोदी को सौंपी शहीद संग्रहालय की प्रति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पांच सालों में जिले में कराए विकास कार्यों की भी चर्चा की

शाहजहांपुर, अमृत विचार: सांसद अरुण कुमार सागर ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने प्रधानमंत्री को जिले के शहीद पंडित रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां और ठाकुर रोशन सिंह सहित स्वतंत्रता संग्राम की यादों को संजोने के लिए बनाए गए शहीद संग्रहालय की प्रति भेंट की। साथ ही शाल ओढ़ाकर उनका अभिवादन किया। 

सांसद ने प्रधानमंत्री से जिले के विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद हासिल किया। मुलाकात के दौरान उन्होंने जिले के राजकीय मेडिकल कॉलेज, गन्ना शोध संस्थान, जिले से होकर निकल रहे एक्सप्रेस वे, भगवान परशुराम जन्मस्थली जलालाबाद और रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण सहित जिले में कराए गए सड़कों, पुलों आदि के निर्माण और विकास कार्यों की विस्तार से चर्चा की।

प्रधानमंत्री से हुई इस मुलाकात से सांसद काफी उत्साहित हैं। उन्होंने अमृत विचार को मोबाइल फोन पर बताया कि प्रधानमंत्री से उनकी काफी सकारात्मक मुलाकात हुई है। जिले के विकास और निर्माण कार्यों पर चर्चा के साथ ही समस्याओं पर भी विस्तार से सकारात्मक चर्चा हुई है, जिसके परिणाम भी जल्द ही सामने आएंगे।

ये भी पढ़ें - शाहजहांपुर: हाईवे पर कार खाई में जाकर पेड़ से टकराई, डॉक्टर की मौत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव