कोहरे और कड़ाके की ठंड की चपेट में संगम नगरी, 22 दिसंबर तक नहीं मिलने वाली राहत

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में संगम नगरी प्रयागराज गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गलन से ठिठुरती रही। बुधवार देर रात से पसरा घना कोहरा गुरुवार सुबह तक छटां नहीं था। शहर में सुबह और रात के समय सर्द हवाओं के चलते ठिठुरन बढ़ गई है। ठंड के असर से आम जनजीवन के साथ-साथ कारोबार और यातायात भी प्रभावित हो रहा है।

इलाहाबाद विश्व विद्यालय के मौसम विज्ञानी प्रो. शैलेंद्र रॉय बताते हैं कि 18 से 22 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में घने कोहरे बने रहने की संभावना है। इसके साथ ही तापमान में और गिरावट भी बनी रहेगी। उन्होंने कहा, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर पूरे प्रदेश में दिख रहा है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण ठंड में इजाफा हुआ है। न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। आज सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने से दृश्यता कम हो रही है, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर गाडियों व रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों की रफ्तार थम गई है। इससे ट्रेनें घंटों देरी से स्टेशनों तक पहुंच रही हैं।

ठंड बढ़ने के साथ ही लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। मॉल व दुकानों में लोग गर्म कपड़े खरीदते दिख रहे हैं जबकि ठंड से बचने के लिए लोग हीटर व ब्लोवर भी ले रहे हैं। शहर के चौराहों, बस अड्डों और रेलवे स्टेशन पर लोग अलाव तापते नजर आ रहे हैं।ठंड का असर स्वास्थ्य पर भी दिखने लगा है। सर्दी, खांसी, बुखार और सांस संबंधी मरीजों की संख्या अस्पतालों में बढ़ने की उम्मीद है। डॉक्टरों ने बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। चिकित्सकों का कहना है कि ठंड में गर्म कपड़े पहनें, गर्म भोजन करे। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन