रामपुर : जन्म प्रमाण पत्र मामले में सरकार की ओर से आज अपर महा अधिवक्ता करेंगे बहस, अब फैसले का इंतजार
रामपुर, अमृत विचार। पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र के मामले में सात साल की सजा काट रहे सपा नेता आजम खां, अब्दुल्ला आजम और तजीन फात्मा की अपील पर सेशन कोर्ट में बुधवार सुप्रीम कोर्ट से आए आजम खां के अधिवक्ता मनु शर्मा और जुबैर अहमद की बहस पूरी हो गई थी। इस मामले में गुरुवार को सरकार की ओर से एएजे बहस करेंगे।
बताते चलें कि पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र के मामले में अब्दुल्ला के साथ ही सपा नेता आजम खां और उनकी पत्नी डा. तजीन फात्मा दोषी करार दिए गए थे। कोर्ट उनको सात-सात साल की कैद व पचास हजार रुपये जुर्माना अदा करने की सजा सुना चुकी है। यह सभी लोग अलग-अलग जेल में सजा काट रहे हैं। सपा नेता आजम खां सीतापुर, अब्दुल्ला हरदोई जबकि तजीन फात्मा रामपुर जेल में बंद हैं।
जेल में बंद सपा नेता आजम खां, तजीन फात्मा और अब्दुल्लाआजम ने सजा के खिलाफ तीनों ने सेशन कोर्ट में अपील की है, इस पर सुनवाई शुरू हो चुकी है। बुधवार को आजम खां के अधिवक्ता बहस की, जो पूरी हो गई। सरकार की ओर से अपर महाधिवक्ता अनिल प्रताप सिंह ने बहस की थी, लेकिन वह पूरी नहीं हो सकी थी। इस मामले में गुरुवार को भी एएजे बहस करेंगे।
ये भी पढ़ें : रामपुर: घर में सो रहे ग्रामीण की गला दबाकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम
