बरेली: कुत्तों का आतंक बरकरार...अब 2 साल के मासूम पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कुत्तों और बंदरों का आतंक लगातार बना हुआ है। जो आए दिन लोगों पर हमला कर रहे हैं, लेकिन फिर भी इन कुत्तों और बंदरों को पकड़ने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे। इसी बीच एक बार फिर जंगली कुत्ते ने घर के बाहर खेल रहे दो साल के मासूम पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

जानकारी के मुताबिक, कैंट थाना क्षेत्र के कांधरपुर गांव निवासी मुनेंद्र पाल का दो वर्षीय बेटा विनायक घर के बाहर खेल रहा था। तभी अचानक जंगली कुत्ते ने मासूम पर हमला कर दिया। इस दौरान बच्चे की चीख सुनकर पहुंचे परिवार के लोगों ने किसी तरह उसे कुत्ते से बचाया और आनन फानन में घायल मासूम को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।  

घायल मासूम की मां खुशबू ने बताया कि जंगली कुत्ते गांव में पहले भी कई लोगों पर हमला कर चुके हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद जंगली कुत्तों को पकड़ने के लिए कोई नहीं पहुंचा।

ये भी पढ़ें- बरेली: पत्नी से विवाद होने पर शख्स ने खाया जहर, अस्पताल में भर्ती

संबंधित समाचार