प्रतापगढ़: जिस गोसेवक ने घायल गाय की जान बचाई अब उसी को जेल भेजना चाहती है पुलिस, जानिये क्या है मामला...
प्रतापगढ़। गाय को माता मान उसकी सेवा की। सांडों के सींग से घायल होने पर उसे अपने घर लाकर बकायदा इलाज कराया। बच्चा होने पर ललचाई गाय की मालकिन पति संग हक जताने गौ सेवक के घर पहुंच गई। गाय को देने के लिए कहा है। सेवक ने इंकार किया तो महिला उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने पुलिस चौकी पहुंच गई। अब पुलिस गाय की जान बचाने वाले सेवक को जेल भेजने की तैयारी में हैं।
मामला रेलवे कालोनी का है। बताया जाता है कि एक रेल कर्मी ने अपनी गाय को छोड़ रखा था। वह इधर उधर घूमकर अपना पेट भरती। करीब दो महीने पहले जेल के पीछे कई सांडों ने उसे घेर लिया और सींग से हमला किया वह जान बचाने के लिए शंकर पांडेय के घर में घुस गई। हमले में जान तो बच गई लेकिन उसके पैर और शरीर में चोटें आई थी।
शंकर पांडे को उस पर तरस आ गया। उन्होंने उसका इलाज कराया। अच्छे से उसकी देखभाल की। ठीक होने के बाद गाय घर से नहीं जाना चाहती थी। शंकर ने बाहर करने का प्रयास किया। लेकिन बात नहीं बनी। उससे लगाव हो जाने के बाद बेसहारा गाय को अपना समझ कर खूंटे से बांध कर उसे चारा पानी देने लगा।
पता चला है कि कुछ दिनों पहले गाय ने बच्चे को जन्म दिया है। यह बात गाय के स्वामी को पता चली तो महीनों बाद अब वह गाय को जिसको दर दर मरने के लिए छोड़ दिया था। उसे हासिल करना चाहता है। इसके लिए उसकी पत्नी ने जेल पुलिस चौकी में शंकर के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। शंकर भी गाय को लौटाने के मूड में नहीं है।उसका कहना है कि अभी तक क्यों नहीं आए। बच्चा होने के बाद ये लोग लालच में पड़ गए हैं। पुलिस से दबाव डलवा रहे हैं। पुलिस शंकर पांडेय को चोरी के आरोप में जेल भेजने की तैयारी में है।
यह भी पढ़ें: पीड़ितों की सहायता में लापरवाही हुई तो किसी को नहीं बख्शेंगे: योगी
