फर्रुखाबाद: दोस्त को फावड़ा मारकर मौत के घाट उतारने वाला हत्यारोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया यह बड़ा खुलासा
फर्रुखाबाद। थाना कंपिल क्षेत्र में दोस्त की हत्या कर शव खेत में दफन करने वाले हत्या आरोपी को पुलिस और एसओजी टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से हत्या में प्रयोग किया गया फ़ावड़ा व मृतक का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। घटनाक्रम के अनुसार गांव आलियापुर के रहने वाले धनपाल सिंह यादव ने 18 दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमे कहा था कि उनका पुत्र 16 दिसंबर की रात से लापता था। जिसका शव नंदराम यादव के गेंहूँ के खेत में गड्ढे में दवा पाया गया। उन्होंने नंदराम के विरुद्ध बेटे की हत्या करने का अभियोग पंजीकृत कराया था।
आरोपी नंदराम को कपिल थाना पुलिस और एसओजी टीम ने मिलकर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार नंदराम ने बताया कि 16 दिसंबर की रात को वह गेंहू के खेत में पानी लगा रहा था। वहां हरिनंदन शराब लेकर गया। हरिनंदन उसका बहुत अच्छा दोस्त था। दोनों ने एक साथ शराब पी और बात-बात में झगड़ा होने लगा। तहस में आकर उसने अपने दोस्त हरि नंदन के सिर में फाफड़ा मार दिया। जिससे हरनंदन खेत में ही गिर गया। हिलाने डुलाने के बाद देखा कि हर नन्दन मर गया है तो उसके शव को खेत में गड्ढा खोदकर गाढ़ दिया।
एएसपी डाक्टर संजय सिंह ने बताया कि नन्दराम ने शराब के नशे में हरिनन्दन की हत्या की थी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है ।
जेल गया दोस्त का हत्यारोपी
दोस्त के हत्यारे नंद राम का पुलिस ने डाक्टर राम मनोहर लोहिया में चिकित्सीय परीक्षण कराया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया। न्यायालय में नन्द राम ने हत्या का गुनाह स्वीकार कर लिया। न्यायालय ने न्यायिक अभिरक्षा में नन्द राम को 14 दिन के रिमांड पर जिला जेल फतेहगढ भेज दिया है।
यह भी पढ़ें: कन्नौज में sdm, लेखपाल व कानूनगो के साथ दबंगों ने की अभद्रता, गालीगलौज के साथ जान से मारने की दी धमकी
