कानपुर: इटर्रा गांव में खुलेआम हो रहा है जुआ, पूर्व प्रधान के भाई पर ग्रामीणों ने लगाया यह आरोप
कानपुर। घाटमपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत इटर्रा में एक दबंग पूर्व प्रधान के भाई के द्वारा जुए का संचालन किया जा रहा है। जो कि अपने ट्यूबवेल में क्षेत्रीय लोगों को बुलाकर लाखों का जुआ खिलवा रहा है। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व ग्राम प्रधान का भाई दबंग व गुंडा किस्म का व्यक्ति है।जिसके चलते वह पुलिस के आला अधिकारियों से उसका संपर्क है।
पुलिस की मिली भगत से जुए का कारोबार चल रहा है। परंतु ग्रामीणों को परेशानी इस बात की है।कि जिस जगह जुए होता है।वहां से गांव की महिलाएं खेतों में काम करने के लिए निकलती हैं।जहां पर जुआरी अभद्र टिप्पणी भी करते हैं।जिसका विरोध ग्रामीणों ने किया है। ग्रामीण कहना है कि जुआ खेलते समय शराब भी पीते हैं।
ग्रामीणों कहना है कि रास्ते से अलग हट कर जुआ खेला जाए। गांव के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान राधेश्याम तिवारी से भी इस संबंध में शिकायत की थी। परंतु ग्राम प्रधान भी गांव दारी को देखते हुए कोई भी अग्रिम कार्यवाही नहीं की है। जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।
इसी क्रम में घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के जाजपुर चौकी के अंतर्गत ग्राम चिल्ली में ईट ईंट भट्ठे के पीछे बाग में लाखों रुपए का जुआ होता है। जहां पर सुबह 9 बजे से शाम 3 बजे तक जुए का संचालन होता है।यहां पर आसपास के क्षेत्रीय जुआरी पहुंचकर जुआ खेलते हैं। लोगों ने बताया कि इस जुए की सूचना कई बार जाजपुर चौकी पुलिस को फोन पर दी गई।
परंतु जुआ का अड्डा तो बंद नहीं हुआ परंतु जिन लोगों ने फोन किया था। जुए की जानकारी दी थी। उन लोगों को जरूर धमकाया गया है।जिसे अब लोगों ने जुये की शिकायत भी करना बंद कर दी है। गांव के ही एक व्यक्ति ने बताया कि अगर इस पर कोई अमल हो तो वह पुलिस को सूचना देने की पुष्टि भी कर सकता है। फ़िलहाल उसने जुआ खेलते हुए कई तस्वीरें इस संवाददाता को उपलब्ध कराई है।
ये भी पढ़ें -प्रयागराज : ठंड के साथ बढ़ी गलन, नहीं बने रैन बसेरे - सड़क पर ठिठुर रहे लोग
