सड़क सुरक्षा पखवाड़ा : UP के हर जिले में मार्गों का हुआ सघन निरीक्षण, चिह्नित किये गए ब्लैक स्पॉट
लखनऊ, अमृत विचार। प्रदेश में बढ़ती हुई सड़क दुर्घटनाओं में मृतकों की संख्या में कमी लाये जाने तथा जनमानस में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 15 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाडा सभी स्टेक होल्डर विभागों द्वारा आयोजित किया जा रहा है। जिसमें प्रत्येक दिवस में सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित कार्यकम निर्धारित करते हुए कार्रवाई की जा रही है।
लोक निर्माण विभाग के विभागाध्यक्ष एके जैन ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस कड़ी में प्रत्येक जनपद में मार्गाे का सघन निरीक्षण करते हुए सुरक्षित यातायात को प्रभावित करने वाले विभिन्न कारकों यथा संकरी पुलिया, अवैध कट, शार्प कर्व, अतिक्रमण आदि को चिन्हित करते हुए प्रभावी सुधार की कार्रवाई कराई जा रही है तथा पूर्व में चिन्हित सभी ब्लैक स्पॉट के सुधारीकरण की कार्यवाही युद्धस्तर पर कराई जा रही है। जैन ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के मुख्यालय स्तर एवं समस्त क्षेत्रों/जनपदों में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। विशेषज्ञों द्वारा सडक सुरक्षा से सम्बन्धित तकनीकी व्याख्यान दिए गए। कार्याशाला में मुख्यालय के अतिरिक्त, लोक निर्माण विभाग के सभी तकनीकी अभियन्ताओं द्वारा वीडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से प्रतिभाग किया गया।
ये भी पढ़ें -लखनऊ में BJP कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, उपराष्ट्रपति के अपमान पर जताया रोष - Video
