लखनऊ में BJP कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, उपराष्ट्रपति के अपमान पर जताया रोष - Video
लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी में डीएम ऑफिस के बाहर महानगर बीजेपी किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता उपराष्ट्रपति के संसद के बाहर किये गए अपमान को लेकर अपना रोष जता रहे थे। उन्होंने कहा कि विपक्ष को अपने इस कृत्य के लिए माफी मांगनी चाहिए। बता दें कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री कर कुछ सांसदों ने उनका उपहास उड़ाया था, जिसका भाजपा समेत कई दल विरोध कर रहे हैं।
प्रदर्शन कर रहे नेताओं का कहना है कि उपराष्ट्रपति स्वयं किसान परिवार से है इसलिए भारत के सभी किसान भी अपने आप को अपमानित महसूस कर रहे हैं। प्रदर्शन में लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी सहित कई कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे।
लखनऊ में BJP कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, उपराष्ट्रपति के अपमान पर जताया रोष - Video pic.twitter.com/Y6e7MgaFnz
— amrit vichar (@amritvicharlko) December 21, 2023
ये भी पढ़ें -वाराणसी एमपीएमएलए कोर्ट से अतुल राय को राहत, इस मामले में हुए बरी
