रामपुर: क्रिसमस पर सेंटा क्लाज की ड्रेस की बिक्री में आया उछाल, जिंगल बैल, झालर और सेंटा की टोपी की धूम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। क्रिसमस के अवसर पर घर से लेकर गिरजाघरों समेत बाजारों पर भी क्रिसमस का रंग चढ़ने लगा है। क्रिसमस पर्व पर मसीह समाज ने घरों को सजाने के लिए बाजार से सामान खरीदना शुरू कर दिया है। जिंगल बैल, हरे और सफेद रंग में क्रिसमस ट्री, सेंटा क्लाज, झालर, सेंटा की टोपी की बाजार में धूम है। क्रिसमस से जुड़े हर उत्पाद पर मैरी क्रिसमस लिखा हुआ है।

क्रिसमस के अवसर पर फोल्ड चरनी, एपिल, फैरी, बैंड, डेकोरेशन का सामान, फैंसी स्टीकर, फैंसी सजावटी लड़ियां, फैंसी बैनर, आइस मैन, अंधेरे में चमकने वाले झूमर, बल्ब वाले स्टार तीन से 50 इंटर वाले फैंसी रंगीन स्टार भी बिक रहे हैं।

 नृत्य करने वाला सेंटा क्लाज को भी बच्चे खूब पसंद कर रहे हैं। शहर के व्यस्तम बाजार मिस्टन गंज के निकट स्थित चूना वाले फाटक स्थित दुकान पर दुकानदार अजय अग्रवाल बताते हैं कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष कारोबार में खासा उछाल है। क्रिसमस पर सेंटा क्लाज के ड्रेस की बिक्री में काफी उछाल है।

ये भी पढ़ें:- रामपुर: सतनाम को 12 वोटों से हराकर राजेंद्र ने बार अध्यक्ष की कुर्सी पर किया कब्जा, ढोल नगाड़े से हिल गया कचहरी

संबंधित समाचार