लखीमपुर-खीरी: आपदा मित्र व आपदा सखियों ने प्रदर्शन कर उठाई उचित मानदेय की मांग 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। आपदा मित्र परियोजना के अंतर्गत मार्च 2022 में नियुक्त किए गए आपदा मित्रों व आपदा सखियों ने बृहस्पतिवार को अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन कर नारेबाजी की। आपदा मित्रों ने जिला प्रशासन से ड्यूटी और उचित मानदेय देने की मांग की। मांग संबंधी मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त एसडीएम राजीव निगम को सौंपा। 

आपदा मित्र संगठन के जिलाध्यक्ष आदेश कुमार मिश्रा ने बताया कि भारत सरकार द्वारा संचालित आपदा मित्र परियोजना के तहत डीएम द्वारा समस्त तहसीलों के एसडीएम के माध्यम से मार्च 2022 में 500 आपदा मित्रों का चयन करके प्रशिक्षण के लिए लखनउ भेजा था।

प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद से आपदा मित्रों व आपदा सखियों को अभी तक ड्यूटी नहीं दी गई है, जिससे किसी को एक बार भी मानदेय नहीं प्राप्त हुआ है। बेरोजगार रहकर जिला प्रशासन के निर्देशों का इंतजार कर रहे हैं। कई आपदा मित्र प्रशिक्षित होने के बावजूद अन्य प्रदेशों में जाकर मजदूरी करने को विवश हैं।

इसलिए आपदा मित्रों ने विभिन्न परियोजनाओं से जोड़ते हुए कार्य दिलाने की मांग की है, जिससे उन्हें भरण पोषण के लिए उचित मानदेय प्राप्त हो सके। इस दौरान महामंत्री रवि तिवारी, सचिव रामू दिवाकर, मंगल सिंह यादव, सुरेश यादव आदि मौजूद रहे।ॉ

यह भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: आंगनबाड़ी वर्कर का मानदेय रोका, सेवा समाप्ति का नोटिस जारी 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज