गोंडा: फंदे से लटकता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बस्ती जिले के परशुरामपुर बेलभरिया का रहने वाला था मृतक 

मसकनवा/गोंडा, अमृत विचार। बस्ती जिले के परशुरामपुर थाना क्षेत्र के बेलहरिया गांव के रहने वाले युवक का व संदीप हालत में बृहस्पतिवार को छपिया थाना क्षेत्र के मणिपुर ग्रांट गांव के समीप जंगल में एक पेड़ के सहारे गमछे से लटकता हुआ पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

बस्ती जिले के परसुरामपुर थाना क्षेत्र के बेलभरिया गांव के रहने वाले रमेश के मुताबिक उसके भाई उमेश कुमार की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह बुधवार को घर से लापता हो गया था। परिवार के लोग उसकी तलाश में जुटे थे। बृहस्पतिवार को छपिया थाना क्षेत्र के मनीपुर ग्रांट गांव के निकट जंगल में पेड़ से एक युवक का शव गमछे से लटकता मिला तो हड़कंप मच गया। 

वन विभाग की सूचना पर चौकी प्रभारी मसकनवा राजेश कुमार दूबे मौके पर पहुंचे और शव को पेड़ से उतारा और शव की शिनाख्त में जुट गयी। कुछ देर बाद रमेश मौके पर पहुंचा और मृतक की पहचान उमेश कुमार के रूप में की। एसओ सतेंद्र कुमार वर्मा ने बताया की मृतक की पहचान कर ली गयी है‌। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। छानबीन की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: डाटा फीडिंग करने में 734 स्कूल साबित हुए लापरवाह, बीएसए ने मांगा जवाब

संबंधित समाचार