रायबरेली: यातायात नियमों का पाठ सीखने को नहीं तैयार वाहन चालक, बाइक पर कर रहे ट्रिपलिंग
रायबरेली, अमृत विचार। यातायात के नियमों की जानकारी को लेकर यातायात पखवाड़ा चल रहा है। इससे पहले नवंबर में यातायात जागरूकता माह चला था लेकिन इसके बाद भी वाहन चालक नियमों को पालन करने की जिम्मेदारी नहीं समझ रहे हैं। यातायात पुलिस और अधिकारियों के जागरूकता जगाने के बाद भी सड़कों पर यातायात के नियम टूटते हैं और फिर हादसे होते हैं।
यातायात नियमों को लेकर सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाया जा रहा है, लोगो को इसके तहत जागरूक किया जा रहा है लेकिन लोग है कि अपनी जान जोखिम में डालकर बाइक पर तीन लोग सफर कर रहे है। लापरवाही का आलम यह है कि लोग बिना हेलमेट के ही सड़कों पर फर्राटा भर रहे है, उन्हें न चालान का डर है न कार्रवाई का।
गौरतलब है कि बढ़ते हादसों को रोकने के लिये जिले में यातायात विभाग द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मना रहा है। इसके तहत लोगो को यातायात पुलिस गांधीगिरी के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक कर रही है और वही लापरवाही मिलने पर कार्रवाई भी होती है जिससे लोग जागरूक होकर नियमों की कड़ाई से पालन करें लेकिन लोग लापरवाही बरतने में पीछे नही है जगह जगह पर पुलिस कार्रवाई होने के बाद भी लोग अपनी जिम्मेदारी नही समझ रहे है उसके लिये चाहे उन्हें चालान ही क्यों न कटवाना पड़े।
शहर के डिग्री कालेज चौराहे के पास कई कोचिंग सेंटर संचालित है और शापिंग माल इन पर लोगो का आना जाना बना रहता है। गुरुवार को कई गाड़ियों में बिना हेलमेट के तीन सवारियों के साथ लोग बेरोकटोक फर्राटा भरते नजर आये वहीं महिलाएं भी स्कूटी में बिना हेलमेट की सड़क पर दौड़ाते नजर आई।
महिला चालक भी फर्राटा भरने से नहीं चूकती
शहर में महिला स्कूटी चालक तेज गति से वाहन चलाने से नहीं चूकती हैं। अक्सर महिला चालकों की स्कूटी की रफ्तार मानक से अधिक रहती है। इनकी चेकिंग न होने से महिला वाहन चालकों को नियमों का ख्याल भी नहीं रहता है। पिछले दो माह में महिला वाहन चालकों को साथ कई हादसे हो चुके हैं। इस दौरान वाहन की रफ्तार अधिक होने को हादसे का कारण बताया गया। एआरटीओ की रिपोर्ट भी बताती है कि जिले में इस साल केवल 500 महिला चालकों ने लाइसेंस बनवाए हैं। जबकि लाइसेंस बनवाने की संख्या 13 हजार के आसपास है।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: प्राण प्रतिष्ठा में वही आएं जिनके पास निमंत्रण, सीएम योगी ने दिए निर्देश, होटलों की बुकिंग हो कैंसल
