संजीव कुमार सिंह बनें उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में सदस्य सचिव
लखनऊ अमृत विचार । वर्ष 2015 बैच के भारतीय वनसेवा के अधिकारी संजीव कुमार सिंह को गुरुवार को उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में सदस्य- सचिव के पद पर पूर्णकालिक रूप से तैनात कर दिया है। इस पद पर पिछले ढाई वर्षों से अस्थाई रूप से अजय शर्मा की तैनाती थी। अब बोर्ड को स्थाई सदस्य सचिव मिल गया है। वैसे तो विभाग ने इसके लिए आवेदन मांगे थे लेकिन मामला लंबे समय से अटके रहने के चलते नियमों को शिथिल करते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर यह तैनाती कर दी गई है। विभागीय सूत्रों के अनुसार बीते मंगलवार को मुख्यमंत्री ने इस मामले से संबंधित पत्रावली विभागीय मंत्री अरुण सक्सेना से तलब की थी। पत्रावली में पांच नाम भेजे गए थे।
