भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर विकसित राष्ट्र बनाना है:केशव प्रसाद मौर्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ अमृत विचार । उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार को बाराबंकी के विकासखंड सिद्धौर की ग्राम पंचायत बम्भौरा लोधी में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित किया।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने के लिए आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने के लिए ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ चल रही है,जिसका उद्देश्य सरकारी योजनाओं व सेवाओं को उन लोगों तक पहुॅचाना है ,जो अब तक वंचित या छूट गये थे।
उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में लगाए गए विभिन्न विभागों-स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला व बाल विकास, महिला कल्याण, श्रम विभाग, राजस्व विभाग, कृषि विभाग, समाज कल्याण, स्वयं सहायता समूह के स्टॉलों को देखा और सराहना की । प्रदेश सरकार की ओर चलाई जा रही विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं से वंचित लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं में पंजीयन कराकर लाभान्वित किया ।
मोदी की गारंटी गाड़ी’’ से वंचित लोगों को योजनाओं से किया जा रहा है लाभान्वित
उप मुख्यमंत्री ने बताया कि 26 जनवरी 2024 तक जनपद के सभी ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ का कार्यक्रम शानदार तरीके से पूर्ण करते हुए अधिकाधिक लोगों को लाभ दिया जायेगा।

संबंधित समाचार