बरेली: उद्योग लगाओ, आय बढ़ाओ, सरकार देगी अनुदान 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार : जिला उद्यान अधिकारी पुनीत पाठक ने कहा कि बेरोजगार युवा रोजगार शुरू करना चाहते हैं तो वे प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन (पीएमएफएमई) योजना का लाभ उठा सकते हैं। खाद्य प्रसंस्करण से संबंधित उद्योग लगाने पर उनको अधिकतम 10 लाख रुपये का कर्ज दिया जाएगा।

जिस पर सरकार 35 फीसदी सब्सिडी देगी। गुरुवार को वह कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में बोल रहे थे। उन्होंने युवाओं को तमाम योजनाओं की जानकारी दी। हेमपाल, मनोज राजपूत, अभिषेक सिंह, अतुल गंगवार, धवल कुमार, वीरेन्द्र बाबू आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - बरेली: फिर वेतन नहीं दे पाया नगर निगम 40 वार्डों में थमा कूड़ा कलेक्शन

संबंधित समाचार