फिलिस्तीनियों के समर्थन में बांह पर काली पट्टी बांधने पर उस्मान ख्वाजा को ICC ने लगाई फटकार, जानिए क्या कहा?
सिडनी। गाजा में फिलिस्तीनियों के समर्थन में पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान बांह पर काली पट्टी बांधने वाले ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को आईसीसी ने फटकार लगाई है।
आईसीसी के नियमों के तहत क्रिकेटर अंतरराष्ट्रीय मैचों के दौरान किसी तरह के राजनीतिक, धार्मिक या नस्लवादी संदेश की नुमाइश नहीं कर सकते। पाकिस्तान में जन्में ख्वाजा ऑस्ट्रेलिया के लिये टेस्ट खेलने वाले पहले मुस्लिम क्रिकेटर हैं।
Usman Khawaja has been a pivotal part in developing out Multicultural Action Plan, and we're incredibly proud to have him representing Australian cricket on and off the cricket field! #ASportForAll pic.twitter.com/S8pCSFtyZM
— Cricket Australia (@CricketAus) December 22, 2023
आईसीसी के प्रवक्ता ने कहा, उस्मान ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और आईसीसी से अनुमति लिए बिना पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में निजी संदेश (बांह पर काली पट्टी) दिया। यह अन्य उल्लंघन श्रेणी में आता है और पहला अपराध होने पर उन्हें फटकार लगाई गई है। वह दोबारा ऐसा करते हैं तो कड़ी सजा मिल सकती है।
ये भी पढ़ें : भारत ने दक्षिण अफ्रीका को तीसरे वनडे में हराकर श्रृंखला जीती, सैमसन और अर्शदीप चमके
