बहराइच: प्राथमिक विद्यालय में टला बड़ा हादसा, सिलेंडर से लगी आग, बच्चों ने भागकर बचाई जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के प्राथमिक विद्यालय टिकुइया में शुक्रवार को मध्यान भोजन बनाते समय गैस सिलेंडर से रसोई घर में आग लग गई। जिसके चलते रसोई घर जल गया। विद्यालय के बच्चों ने भाग कर जान बचाई। ग्रामीणों की मदद से शिक्षकों ने आग पर काबू पाया। 

विशेश्वरगंज विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय टिकुइया मैं प्रतिदिन की तरह शुक्रवार सुबह बच्चे स्कूल पहुंचे। कक्षा 1 से कक्षा 5 तक संचालित विद्यालय में 140 के आसपास बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। जबकि रसोई घर में रसोईया मिड डे मील का खाना बना रही थी। 

00

खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लीकेज से आग लग गई। आग की लपट देख रसोइया ने सूचना प्रधानाध्यापक को दी। वही आग देख छात्रों में अफरा तफरी मच गई। सभी इधर-उधर भागने लगे। दमकल विभाग को प्रधानाध्यापक ने सूचना दी। मौके पर ग्रामीणों की मदद से सभी ने आग पर काबू पा लिया। हालांकि तब तक रसोई घर में रखा सामान दीवाल और सिलेंडर जलकर राख हो गया। 

बच्चों कर दिया गया बाहर 

प्राथमिक विद्यालय के रसोई घर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर से आग लगी थी। खंड शिक्षा अधिकारी से जानकारी ली गई है। आग के समय बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए सभी को बाहर निकलवा दिया गया था..., अव्यक्त राम तिवारी बीएसए।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: निलंबित सांसदों के पक्ष में नारेबाजी करते हुए सपा ने किया जोरदार प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

संबंधित समाचार