बहराइच: निलंबित सांसदों के पक्ष में नारेबाजी करते हुए सपा ने किया जोरदार प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Published By Sachin Sharma
On

बहराइच। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने शुक्रवार को कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। सपा के प्रदर्शन के चलते काफी गहमा गहमी रही। संसद में उपराष्ट्रपति की मिमिक्री को लेकर विपक्षी सांसदों को निलंबित कर दिया गया है। इसके विरोध में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी ने पार्टी मुखिया अखिलेश यादव के निर्देशन में विरोध जुलूस मार्च निकाला।

सपा कार्यालय से पैदल मार्च जिलाध्यक्ष राम हर्ष यादव की अगुवाई में निकला। सभी ने सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट में पहुंचकर प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा पूरी तरह से तानाशाह बनी हुई है। विपक्षी पार्टी की आवाज को दबाना चाहती है। जिसके चलते उन्होंने विपक्षी सांसदों को एक साथ निलंबित कर दिया है। महिला सभा के अध्यक्ष मनु देवी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश में सिर्फ अपना राज लागू करना चाहती है। यह सभी के लिए घातक है। सभी को मिलकर आवाज उठाना चाहिए।

कोषाध्यक्ष अब्दुल मन्नान ने कहा कि अभी तक अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों को ही प्रताड़ित किया जा रहा था, लेकिन अब सांसदों की प्रताड़ना देखकर लग रहा है कि देश में काफी कुछ हो रहा है। प्रदर्शन के बाद सभी ने नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर को ज्ञापन सोपा समाजवादी पार्टी के प्रदर्शन को लेकर काफी सुरक्षा व्यवस्था रही। इस दौरान काफी संख्या में महिला और पुरुष पदाधिकारी के साथ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: रायबरेली: चोरों ने घर से लाखों का सामान किया पार, हड़कंप

संबंधित समाचार