मीरजापुर: लोकतंत्र की हत्या कर रही है बीजेपी सरकार, कांग्रेस ने किया जोरदार प्रर्दशन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मीरजापुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी  के निर्देश पर केंद्र की बीजेपी सरकार के तानाशाही के खिलाफ इंडिया गठबंधन के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में शामिल शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजन पाठक एवं जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रोफेसर बबऊ  सिंह सहित तमाम सहयोगी दल के लोग भी शामिल थे।

प्रदर्शन करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजन पाठक ने कहा कि बीजेपी सरकार सदन में जिस तरह से तानाशाही कर रही है आज तक कोई भी सरकार इतना तानाशाही नहीं की है। जनता की आवाज को दबाने का काम बीजेपी कर रही है।  
प्रदर्शन कर रहे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं मीडिया प्रभारी छोटे खान ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की तानाशाही से सदन में लोकतंत्र की हत्या करके इंडिया गठबंधन के लगभग 146 सांसदों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

सांसदों को कार्यवाही में हिस्सा नहीं लेने दिया जा रहा है। कहा बीजेपी सरकार महंगाई, बेरोजगारी, मणिपुर जैसी तमाम घटनाओं को ध्यान बांटने का काम कर रही है। कार्यक्रम में शेषधर दुबे,  जफर इकबाल, कमलेश दुबे, संगीता तिवारी, शबनम अंसारी, मनीष दुबे, स्वरूप सिंह, जोगी लाल, राजेंद्र निषाद, अशोक गुप्ता, विवेक सिंह आदि रहे है।

यह भी पढ़ें:-गोंडा: शिक्षक MLC ने दी अफसरों को चेतावनी- शिक्षक राष्ट्र निर्माता, उसके साथ खराब व्यवहार स्वीकार नहीं

संबंधित समाचार