Fatehpur News: स्कूल से घर लौटा छात्र, अचनाक खेलते-खेलते हुआ लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में छात्र लापता हो गया।

फतेहपुर के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के बरेठर खुर्द गांव का नौ साल का मासूम खेलते-खेलते अचानक अचानक लापता हो गया है। बच्चे के गायब होने से परिजनों में हड़कंप मच गया है।

फतेहपुर, अमृत विचार। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के बरेठर खुर्द गांव का नौ साल का मासूम खेलते-खेलते अचानक अचानक लापता हो गया है। बच्चे के गायब होने से परिजनों में हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के बरेठर खुर्द गांव के शशि प्रकाश का 9 साल का बेटा अनिकेत मौर्य स्कूल से पढ़ कर घर लौटा और कुछ देर बाद अचानक गायब हो गया। परिजन लोग खेत पर काम करने गए थे।जब लौटे तो देखा बच्चा घर पर नहीं था,  खो बीन की गई पर बच्चा नहीं मिला। देर शाम पिता ने पुत्र के खोने की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने तुरंत विधिक कार्यवाही करते हुए खोजबीन में जुट गई। 24 घंटे गुजरने के बाद भी बच्चे का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने ड्रोन की मदद लेते हुए पूरे गांव में सर्च करवाने के साथ फायर ब्रिगेड की मदद ली।

साथ ही मौके पर डॉग स्क्वायड की मदद ली गई, गांव के आसपास बने कुएं, तालाब में खोजबीन करवाई गई पर सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस क्षेत्राधिकारी सुशील दुबे ने 4 टीमों का गठन कर पूरे गांव में तलाशी अभियान चलाया है।

ये भी पढ़ें- Kanpur News: आतंकी हमले में चौबेपुर के भाऊपुर गाँव का जवान हुआ शहीद, सहकर्मी ने परिजनों को दी सूचना

 

संबंधित समाचार