सुलतानपुर: सड़क पर उतरा INDIA गठबंधन, सरकार विरोधी लगाए नारे, किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कांग्रेस, सपा और आप के पदाधिकारियों ने किया प्रदर्शन 

सुलतानपुर, अमृत विचार। सांसदों को गैर लोकतांत्रिक ढंग से निलंबन करने का आरोप लगाते हुए पहली बार सड़कों पर इंडिया गठबंधन के राजनैतिक दलों के लोग उतर पड़े और प्रदर्शन किया। कांग्रेस-सपा और आप ने संयुक्त रूप से प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट गेट पर सरकार के विरोध में मुर्दाबाद के नारे लगाए। संयुक्त रूप से विपक्षी दलों के प्रदर्शन से प्रशासन सख्ते में दिखा और बड़ी संख्या में पुलिस कलेक्ट्रेट के आसपास मुस्तैद रही। तीनों पार्टियों ने राष्ट्रपति को संबंधित ज्ञापन एडीएम प्रशासन पंकज सिंह को सौंपा।
 
पूर्व विधायक अनूप संडा ने कहा कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूरी तरह से अलोकतांत्रिक और तानाशाही रवैये को चला रही है। विपक्ष के 142 से ज्यादा सांसदों को अपनी आवाज उठाने के जुर्म में सदन से निलंबित किया गया। ये सांसद अपने-अपने क्षेत्र की जनता का प्रतिनिधत्व करते हैं। उनका निलंबन करके भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने कुठाराघात करने का काम किया है। उसके विरोध में इंडिया गठबंधन के समस्त घटक दलों ने मिलकर के राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भेजकर के मांग की है कि सरकार की निरंकुश और तानाशाह गतिविधियों पर रोक लगाए।

इसके साथ ही उन सांसदों को बहाल कराए जिनका निलंबन किया गया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि 148 सांसदों का निलंबन सरकार ने अपनी तानाशाही दिखाते हुए गलत ढंग से किया है। एक सवाल पूछने पर इतनी बड़ी कार्रवाई की गई। आज उसके खिलाफ इंडिया गठबंधन के सभी दल के लोग सड़क पर उतरे हैं।

हम लोगों ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भी भेजा है कि सरकार को निर्देशित करें कि सरकार अपनी कार्यशैली में सुधार लाए। आज हुए प्रदर्शन में कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर कांग्रेसी और सपाई और आप आदमी पार्टी के पदाधिकारी धरने पर बैनर पोस्टर लेकर बैठे। प्रदर्शन कर रहे नेताओं ने कलेक्ट्रेट का मुख्य गेट खोलने का दबाव बनाया। वही कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट से प्रशासनिक गाड़ियों का आवागमन रुका रहा।

बड़ी संख्या में तैनात पुलिस बल और नेताओं में नोंक-झोंक भी हुई। मौके पर आप जिलाध्यक्ष बृजेश प्रजापति, समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष रामप्रकाश मौर्य, राम विलास तिवारी, धर्मेंद्र सिंह बबलू, सपा महासचिव सलाहुद्दीन अहमद, हिमांशु यादव, अमित मौर्य, भावेश शुक्ला, ललित यादव, अमित यादव, राजेश यादव, विकास यादव, शुभम पाल, अभय राज आदि रहे।

यह भी पढ़ें:-यूपी में Corona ने दी दस्तक, बोले डिप्टी CM ब्रजेश पाठक- ये वो वाला Covid नहीं.., सतर्क रहें 

संबंधित समाचार