यूपी में Corona ने दी दस्तक, बोले डिप्टी CM ब्रजेश पाठक- ये वो वाला Covid नहीं.., सतर्क रहें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। जिस कोरोना ने पूरी दुनिया को महीनों तक घरों के अंदर कैद कर दिया था। एक बार फिर से उसके आने की आहट सुनाई दे रही है। देश के कई राज्यों में कोरोना के मामले सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। वहीं मामले बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्टिव हो गया है। हालांकि उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि डरने की जरूरत नहीं है। कहीं कोई कोरोना नहीं आया है। 

बता दें कि गाजियाबाद में कोरोना मरीज मिलने के बाद गुरुवार को राजधानी लखनऊ में भी एक मामला सामने आया है। यहां एक 75 साल की बुजुर्ग महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला हाल ही में थाईलैंड से वापस आई हैं। वहीं महिला के सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए केजीएमयू भेजा गया है। दरअसल, देश के कई राज्यों में कोरोना का नया वेरिएंट JN.1 के मामले सामने आ रहे हैं। केरल, पंजाब, गोवा, राजस्थान, दिल्ली और मध्य प्रदेश में कोरोना के मामले सामने आने के बाद राज्यों ने अलर्ट जारी कर दिया है।

वहीं खबरों के मुताबिक डॉक्टर्स का कहना है कि इन 15 दिनों में कोरोना के मामलों में बढ़ोत्तरी देखी जा सकती है। वहीं कोरोना के बढ़ते मामले पर यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि यूपी में एक दो सामान्य सर्दी जुकाम वाले मामले आए हैं। जिनका घर पर ही इलाज चल रहा है। किसी को भी डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि मेरा सबसे अनुरोध है कि सब लोग सतर्क रहे और घबराने की जरूरत नहीं। ये वो वाला कोविड नहीं है। ये कोविड कम परेशान करने वाला है। ऐसे में कोई चिंता वाली बात नहीं है।

यह भी पढ़ें;-रायबरेली: कोविड के नए स्टेन को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट- 2023 में अब तक मिले 228 संक्रमित

संबंधित समाचार