बरेली: घरेलू क्लेश में महिला ने की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

बरेली,अमृत विचार। पुत्रवधू से हुए झगड़े के बाद एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

भोजीपुरा थाने के गांव घाटमपुर निवासी सेवाराम की 52 वर्षीय पत्नी मुन्नी देवी ने आज सुबह लगभग 10 बजे घर में ही छत के पंखे से गम्छा बांधकर फांसी लगा ली। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद सेवाराम ने बताया कि आज सुबह वह रोजाना की तरह अपने खेत पर गया था। घर पर उसकी पत्नी मुन्नी देवी और पुत्रवधू अनीता मौजूद थी। उसके जाने के बाद पुत्रवधू और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

जिससे नाराज पुत्रवधू घर से बाहर निकल गई और पड़ोसी के घर पर जाकर बैठ गई।  मुन्नी देवी मानसिक रूप से परेशान हो गई और उसने पंखे से लटक कर फांसी लगा ली। कुछ देर बाद जब पुत्रवधू घर वापस लौटी तो उसने सास की लाश को फांसी पर लटके देखा और घटना की जानकारी घरवालों को दी। सूचना मिलने पर पति सेवाराम वापस घर लौटा और पुलिस को सूचना दे दी। जिसने बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें- बरेली: यूडीआईडी कार्ड के बिना कैसे बनेगें स्मार्ट दिव्यांग

संबंधित समाचार