लखनऊ: दुष्कर्म के मामलों में फरार दो आरोपी गिरफ्तार
मलिहाबाद/लखनऊ, अमृत विचार। लंबे समय से फरार चल रहे दुष्कर्म के दो आरोपियों को पुलिस ने मुखबिरों की सूचना पर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजा है। ग्राम हाफिजखेड़ा निवासी विपिन पर मलिहाबाद थाने में दुष्कर्म सहित एससी एसटी एक्ट में मुकदमा पंजीकृत हुआ था, जिसमें वह फरार चल रहा था। शनिवार …
मलिहाबाद/लखनऊ, अमृत विचार। लंबे समय से फरार चल रहे दुष्कर्म के दो आरोपियों को पुलिस ने मुखबिरों की सूचना पर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजा है।
ग्राम हाफिजखेड़ा निवासी विपिन पर मलिहाबाद थाने में दुष्कर्म सहित एससी एसटी एक्ट में मुकदमा पंजीकृत हुआ था, जिसमें वह फरार चल रहा था। शनिवार करीब 5.30 बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि विपिन मीठे नगर रोड पर ट्यूबेल के पास कहीं जाने की फिराक में खड़ा है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुच उसे धर दबोचा। पुलिस की पूछताछ में विपिन ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया।
इसी प्रकार ग्राम सिरगामऊ मऊ निवासी सूरज मलिहाबाद थाने में नाबालिग से दुष्कर्म करने का अभियोग दर्ज है, जिसमे यह काफी समय से फरार चल रहा था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की सूरज सिरगामऊ रोड मऊ मार्ग पुलिया के पास खड़ा है। पुलिस मौके पर दबिश देकर उसे पकड़ लिया।प्रभारी निरीक्षक चिरंजीवी मोहन ने बताया की उक्त दोनों आरोपियों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही कर जेल भेजा गया है।
