रामपुर : फिर डराने लगा कोरोना वायरस! स्वास्थ्य विभाग सतर्क

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने खांसी, जुकाम के रोगियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। जिनकी रिपोर्ट सीएमओ द्वारा शासन को भेजी जा रही है।

सीएमओ डा. एसपी सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर शासन से गाइडलाइन मिल चुकी है। जिसके अनुपालन में निगरानी के लिए टीमों को लगाया गया है। भीड़-भाड़ वाले इलाके क्षेत्र में दूरी बनाए रखें। सीएमओ ने लोगों से सोशल डिस्टेंस बनाए रखने पर जोर दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें : इधर भी तो नजर डालिए सीएम सर...! रामपुर वालों का वादा निभाने का समय है

संबंधित समाचार