बरेली: घरेलू कलह के चलते महिला ने खाया जहर, मौत
बरेली,अमृत विचार। पति से हुए विवाद के बाद एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उपचार के लिए उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दो दिन तक चले इलाज के बाद बीती रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी।
बता दें, देवरनियां थाना क्षेत्र के गांव कनमन निवासी मेघनाथ की 31 वर्षीय पत्नी सरोज ने बीती रात एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर किच्छा थाना क्षेत्र के पुलभट्टा इलाके के गांव भाखड़ा निवासी मृतका के पिता छबिलाल ने बताया कि सरोज का पति सीमेंट की दुकान चलाता है और दो दिन पहले उसका सरोज से किसी बात को लेकर विवाद हो गया ।
जिसके बाद सरोज ने घर में ही जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं पति का कहना है की सरोज बीमारी से परेशान थी। इसी के चलते उसने जहरीला पदार्थ खाया है। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- बरेली: बर्थडे पार्टी के दौरान महिला ग्राम प्रधान के घर में घुसे दबंग, छेड़छाड़ कर दी जान से मारने की धमकी
