यूपी के रास्ते बिहार,झारखंड में जा रही हरियाणा,पंजाब से तस्करी कर शराब
लखनऊ अमृत विचार। हरियाणा और पंजाब से तस्करी कर लाई गई अवैध शराब सस्ते दामों पर गैर कानूनी ढंग से यूपी,बिहार,झारखंड में बेची जा रही है। यही नहीं इन राज्यों से उत्तर प्रदेश होक अवैध शराब भेजी जा रही है। पिछले कुछ दिनों के दरम्यान टीचर- शाहजहांपुर, गाजियाबाद, भदोही व मथुरा में चेकिंग के दौरान लाखों रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
आबकारी आयुक्त सैथिल पांडियन सी. ने बताया कि बीती 19 दिसंबर को शाहजहाँपुर में आबकारी, पुलिस,एसओजी ने शराब के साथ पकड़े गये अभियुक्त की ओर से कबूला गया कि वह हरियाणा से माल लाकर गाजियाबाद के विभिन्न | शादी समारोह में सप्लाई करते थे। 15 दिसंबर को गाजियाबाद की आबकारी टीम ने थाना- इन्दिरापुरम में शक्ति खंड हरसासिटी मॉल के पास एक व्यक्ति को हरियाणा राज्य में बिक्री के लिए अनुमन्य लगभग 45 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त ने बताया गया है कि वह हरियाणा से माल लाकर गाजियाबाद के विभिन्न समारोह में सप्लाई करता था।
आबकारी आयुक्त ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण बिक्री के खिलाफ छापेमारी की कार्रवाई निरन्तर जारी रहेगी। तस्करी में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जा रही है। प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में गैर प्रान्तों से तस्करी के संभावित सभी मार्गों पर चौकसी बरतते हुए लगातार रोड चेकिंग कराई जा रही है।
भदोही में पकड़ी गयी 804 पेटी अवैध विदेशी मदिरा
क्रिसमस नववर्ष को देखते हुए अवैध शराब के निर्माण, तस्करी विक्री पर अंकुश लगाने के लिए 21 दिसंबर से 4 जनवरी 2024 तक आबकारी विभाग की ओर संयुक्त विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। विशेष प्रवर्तन अभियान में आबकारी, पुलिस ,प्रशासन की संयुक्त टीमें शामिल हैं। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश सैथिल पांडियन सी ने बताया कि 22 दिसंबर को जनपद भदोही की आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने रोड चेकिंग के दौरान एक कन्टेनर से 805 पेटी इम्पीरियल ब्लू ब्राण्ड की अवैध विदेशी मदिरा बरामद की गयी। मौके पर पकड़े गये 04 अभियुक्तों से पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने बताया गया कि यह अवैध मदिरा पंजाब से झारखण्ड ले जाई जा रही थी।
यह भी पढ़ें:पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी : 60000 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
