बहराइच: प्लास्टिक मुक्त नगर पालिका के कर्मचारियों ने लिए निकाली रैली
स्कूल के बच्चों को बताए जूट के थैले के लाभ
नानपारा/बहराइच, अमृत विचार। नानपारा नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों ने शनिवार को जागरूकता रैली निकाली जागरूकता रैली के द्वारा लोगों को प्लास्टिक का प्रयोग न करने की अपील की। नानपारा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अब्दुल वहीद और अधिशासी अधिकारी रंग बहादुर के निर्देशन में शनिवार को जागरूकता रैली निकाली गई।
प्लास्टिक मुक्त नगर पालिका की रैली नगर के दुकानों पर गई कर्मचारियों ने दुकानदारों से प्लास्टिक के पॉलिथीन का प्रयोग न करने की अपील की उन्हें जूट और कपड़े का झोला वितरित किया। कर्मचारियों ने नगर के सुंदर शिशु मंदिर और अन्य विद्यालयों में जाकर छात्रों को प्लास्टिक के प्रयोग से होने वाले नुकसान के बारे में बताया।

कपड़े और जूट के थैले वितरित कर इसके बढ़ावा पर बल दिया। नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल वहीद ने कहा कि सभी की जागरूकता से ही पालस्टिक के प्रयोग पर अंकुश लगाया जा सकता है। इस दौरान नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-अब अयोध्या के लिए Air India की भी फ्लाइट, जानिए कब से शुरू होगी सर्विस और कितना है किराया
