पीलीभीत: 12 बजते ही खाली हो गई कुर्सियां, जो फरियादी आए उनका भी नहीं समाधान...शासन गंभीर, जिम्मेदारों का नहीं ध्यान!
पीलीभीत, अमृत विचार: जनपद के समस्त थानों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक फरियादियों की सुनवाई हुई। हालांकि कम ही संख्या में फरियादी पहुंचे और उनका भी निस्तारण नहीं हो सका। जिसके चलते दोपहर 12 बजे के बाद ही सन्नाटा पसरा नजर आया।
सदर कोतवाली में इंस्पेक्टर नरेश त्यागी जबकि सुनगढ़ी में इंस्पेक्टर संजीव कुमार शुक्ला ने शिकायतों को सुना। यहां पर सुबह से ही टेंट लगाकर परिसर में कुर्सियां बिछा दी गई थी। मगर गिने-चुने फरियादी ही आए। कुछ इसी तरह का हाल ग्रामीण इलाकों में रहा। माधोटांडा थाने में तीन फरियादी पहुंचे। उसमें भी एक का ही निस्तारण हो सका।
जहानबााद थाने में इंस्पेक्टर मुकेश शुक्ला के सामने चार शिकायतें आई, सभी का निस्तारण कर दिया गया। बीसलपुर कोतवाली में सीओ सतीश चंद्र शुक्ला ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। कुल 11 शिकायतें आई और एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। दियोरिया कला कोतवाली में एक शिकायत आई। उसका निस्तारण कर दिया गया।
यह भी पढ़ें- पीलीभीत: चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस पर सम्मानित हुए किसान, राज्यमंत्री ने गिनाए सरकार के काम
