रामपुर : पुलिस ने किया ग्रामीण की हत्या का खुलासा, मृतक की पत्नी समेत पांच लोग गिरफ्तार  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पटवाई थाना क्षेत्र के एचोरा गांव का मामला, पुलिस अधीक्षक प्रेसवार्ता के दौरान किया खुलासा 

रामपुर,अमृत विचार। घर में सो रहे ग्रमाीण की हत्या के मामले में मृतक की माता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मृतक राजेंद्र की पत्नी उसके प्रेमी दिनेश शर्मा और कुछ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर ली थी। रविवार दोपहर को पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने इस घटना का खुलासा कर दिया। उन्होंने बताया कि संपत्ति और महिला के अवैध संबंध होने की पति को जानकारी हो गई थी। इसी के चलते राजेंद्र की हत्या कर दी थी। पुलिस ने पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आला कत्ल भी बरामद कर लिए है।

पटवाई के गांव एचोरा निवासी मायादेवी का कहना है कि उसका बेटा राजेंद्र अपनी पत्नी भूरी के साथ अलग घर में रहता था।पहले मेरे बड़े बेटे सतीस शर्मा की शादी भूरी से तय हो गई थी,लेकिन उसके बाद राजेंद्र ने भूरी से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद भूरी का शहजादनगर थाना क्षेत्र के गांवा जादोपुर निवासी  दिनेश शर्मा से अवैध संबंध हो गए थे।जिसका पता राजेंद्र को लग गया था। उसने भूरी को चिल्लाते हुए उसको छोड़ने की बात कही थी। उसके बाद भूरी और दिनेश शर्मा ने योजना के तहत सारी संपत्ति को विरासत में लिखवाने का प्रयास कर रहे थे।

मायादेवी का कहना है कि भूरी आए दिन मेरे बेटे राजेंद्र से लड़ाई झगड़ा करते हुए उसको जान से मारने की धमकी दिया करती थी। भूरी के कहने पर ही राजेंद्र ने मेरे को दूसरे घर भेज दिया था। ताकि भूरी को कोई गलत काम से नही रोक सके। तीन पहले राजेंद्र ने भूरी और दिनेश शर्मा का आपत्ति जनक कोई वीडियो देख लिया था। उसके बाद दोनों के बीच झगड़ा भी हो गया था। उसी के चलते भूरी ने मेरे बेटे की प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी थी  तहरीर केआधार पर पुलिस ने भूरी उसके प्रेमी दिनेश शर्मा और कुछ अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। 

पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि मृतका की पत्नी के दिनेश शर्मा से अवैध संबंध थे। साथ ही मृतक राजेंद्र ने सारी संपत्ति को उसके नाम कर दिया था। डर था कि कही वापस न ले। इसी के चलते मृतक की पत्नी भूरी के प्रेमी ने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। 

ये भी पढ़ें : रामपुर: कोविड की दस्तक, सांस रोगियों की हो रही ऑनलाइन मॉनिटरिंग

संबंधित समाचार