रामपुर: कोविड की दस्तक, सांस रोगियों की हो रही ऑनलाइन मॉनिटरिंग
35 सांस रोगियों और 200 से अधिक खांसी, जुकाम के मरीजों को दिया परामर्श, कोविड को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जनपद में अभी तक नहीं मिला केस
रामपुर, अमृत विचार। देश में एक माह से अधिक समय से कोरोना वायरस से फैलने को लेकर केंद्र, राज्य सरकार की ओर से एडवाइजरी जारी कर दी है। गाइडलाइन को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बैठकें कर रहे है। जिसमें साफ तौर पर सभी सीएचसी प्रभारियों को निर्देशित कर दिया है कि कोई भी केस सामने आए तो तुंरत ही उच्च अधिकारियों को सूचित करें। इसके अलावा जिला अस्पताल में जो सांस रोगी आ रहे है उनकी शासन स्तर से ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जा रही है।
शनिवार को जिला अस्पताल में 782 रोगियों की ओपीडी हुई। जिसमें सबसे ज्यादा सांस रोगियों, खांसी जुकाम और बुखार के मरीजों को परामर्श दिया गया। डा. शशांक झा, डा. डीके वर्मा और आरके वर्मा ने दो सौ अधिक रोगी और 35 से अधिक सांस रोगियों को देखा गया। सांस रोगियों को देखा गया तो उनकी रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों दी। इस रिपोर्ट की मॉनिटरिंग शासन स्तर से कराई जा रही है।
बाल रोग विशेषज्ञ डा. पल्लव सिंघल ने 30 से अधिक, नेत्र रोग सर्जन 25 से अधिक रोगियों को देखा। अस्पताल के आंकड़ों के अनुसार सप्ताह भर में ज्यादातर सांस रोगियों की इजाफा हुआ है।वहीं दूसरी ओर कोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने लोगों से दूरी बनाए रखने की हिदायत दे रहे है। इसके अलावा सतर्कता बरतने को कह रहे हैं।
आइसोलेशन वार्ड कोविड में होगा तब्दील
जिला अस्पाल की आइसोलेशन वार्ड की बिल्डिंग कोविड वार्ड में तब्दील होगी। वार्ड में 100 बेड स्थापित है। इसके अलावा दूसरी मंजिल पर बने मेल सर्जिकल वार्ड में भी 30 बेडों का वार्ड बना हुआ है। कोविड को बढ़ता देख मरीजों को वार्ड में उपचार के लिए भर्ती कराया जाएगा। सीएमएस डा. एचके मित्रा ने बताया कि अस्पताल में 17 वेंटीलेटर है जिनमें से 16 सुचारू है एक खराब की स्थिति में है, जिनको चलाए जाने के लिए सिर्फ तीन ही आपेरटर है,जबकि इनको चलाने के लिए आठ की आवश्यकता है।
जिला अस्पताल में नहीं हो रही जांचें
केंद्र, राज्य सरकार ने जारी एडवाइजरी में कहा है कि स्वास्थ्य केंद्रों पर आरटीपीसीआर की जांचे कराई जाए। लेकिन अस्पताल में कई माह जांचे नहीं हो रही है। जानकारी में आया कि अस्पताल प्रशासन के पास जांचों के लिए किटे नहीं है, जिसकी वजह जांचें नहीं हो पा रही है आरटीपीसीआर किटों के लिए अस्पताल प्रशासन ने शासन को लिखा है। सीएमएस ने बताया कि उम्मीद है मंगलवार तक किटें मुहैया हो जाएगी। एंटीजन की जांचें बराबर हो रही है।
कोविड को लेकर शासन ने गाइडलाइन जारी हो चुकी है जिले में अभी तक कोई नहीं मिला है। इसके अलावा अस्पताल में सांस रोगियों की मॉनीटरिंग शासन स्तर से कराई जा रही है। लोगों को भी एहतियात बरतने की जरूरत है। बाहर निकलते समय मुंह पर मास्क लगाकर ही निकलें। भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। -डा. एसपी सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
ये भी पढ़ें:- संभल: गूंजी खुशियों की शहनाई, एक दूजे के हुए 120 जोड़े... खिले परिजनों के चेहरे
