Video: वरमाला डालते ही दुल्हन ने दूल्हे पर की थप्पड़ों की बरसात, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Video Viral: शादी का दिन बड़ा शुभ माना जाता है। इस दिन के लिए लड़का और लड़की को इंतजार होता है। दुनिया में हर लड़की की ये ख्वाहिश होती है कि उसे एक अच्छा पति मिले, जो उसे समझे और प्यार करे। अच्छा पति पाने लिए लड़कियां न जाने भगवान से कितने मन्नत मांगती हैं। लेकिन जब शादी वाले ही दिन किसी लड़की को पता चले कि उसके पति शराबी है तो उसपर क्या बीतेगी। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दूल्हा शादी वाले दिन ही दारू पीकर आया है। दुल्हन वरमाला के दौरान अपने होने वाले पति पर नाराज हो जाती है और सभी मेहमानों के सामने ही उस पर थप्पड़ों की बरसात कर देती है।

गुस्साई दुल्हन ने दूल्हे पर जमकर बरसाए थप्पड़
वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि वरमाला के लिए दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर खड़े हैं। तभी जैसे ही दूल्हा दुल्हन के गले में वरमाला डालने के लिए आगे बढ़ता है। दुल्हन दूल्हे के मुंह से आ रही दारू की बद्बू को भांप लेती है और वह गुस्से से आग बबूला हो जाती है। दुल्हन दूल्हे को स्टेज पर ही थप्पड़ों की बरसात कर देती है। दूल्हा और बाकी मेहमान स्टेज पर खड़े-खड़े बस तमाशा देखते रह जाते हैं। दुल्हन वहां से नाराज होकर चली जाती है। 

लोगों ने दुल्हन का सपोर्ट किया
इस वीडियो को सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को लोग धड़ल्ले से शेयर करते जा रहे हैं। कई लोगों ने दुल्हन के इस कदम को सही बताया। एक यूजर ने कहा- चलो अच्छा हुआ कि दुल्हन को समय से पहले पता चल गया कि दूल्हा नशेड़ी है। दूसरे ने लिखा- शादी हुई या नहीं। तीसरे ने लिखा- दूल्हे की तो सारी दारू उतर गई होगी।

ये भी पढ़ें- VIRAL DANCE VIDEO: भाभी ने हरियाणवी गाने हत्थे का नल बालमा पर जमकर लगाए ठुमके, डांस मूव्स देख यूजर्स का मचला दिल