मवेशी छोड़ने वाले लोगों को समाज से बहिष्कृत करने की जरूरत : संजीव सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम, दिलाई गई पंचप्रण की शपथ 

मिल्कीपुर/ अयोध्या, अमृत विचार। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत मिल्कीपुर ब्लॉक के पाराधमथुआ गांव में विभिन्न विभागों ने स्टाल लगाकर योजनाओं से वंचित रहे पात्र लाभार्थियों का नामांकन किया। कार्यक्रम में शामिल भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने शिशुओं का अन्नप्राशन कराया और गोद भराई की रस्म निभाई। उन्होंने लोगों को पंचप्रण की शपथ दिलाई। 
      
उन्होंने कहा कि अन्य सरकारों में लोग अधिकारियों व कार्यालयों के चक्कर लगाते थे। भाजपा सरकार में अधिकारी और कर्मचारी आपके द्वार आकर समस्याओं को सुन रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान कई किसानों ने छुट्टे मवेशियों की समस्या उठाई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि छुट्टा मवेशियों को पकड़वाए जाने की व्यवस्था की जा रही है। एक साथ ही सब काम संभव नहीं है। 

उन्होंने कहा कि जो लोग अपने मवेशियों को छोड़ रहे हैं, उन्हें समाज से बहिष्कृत करने की जरूरत है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान डीपी तिवारी, सांसद प्रतिनिधि जनार्दन मौर्या, अरुण गुप्ता, राम सजीवन मिश्रा, सर्वजीत सिंह, ओपी तिवारी, अजय तिवारी, विजय चौबे सहित कई मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -बलिया : किसान की पिटाई के आरोप में चार लेखपाल समेत छह के खिलाफ FIR दर्ज

संबंधित समाचार