बिजनौर : कांग्रेसियों ने निकाली यूपी जोड़ो यात्रा, सरकार की नाकामियां गिनवाई...देखें VIDEO

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर। नहटौर में कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष अजय राय की अगुवाई निकल गई। ब्लॉक अध्यक्ष मीनाक्षी सिंह आदि पदाधिकारियों ने यूपी जोड़ो यात्रा का स्वागत किया। झालू मार्ग स्थित कृष्णा पैलेस से यूपी प्रदेश कमेटी अध्यक्ष अजय राय की अगुवाई में यूपी जोड़ो यात्रा प्रारंभ हुई। यूपी जोड़ो यात्रा नहटौर के झालू चौराहा, हल्दौर चौराहा, नूरपुर मार्ग, मुख्य बाजार,एजेंसी चौराहा, जोशियान, पीर की चुंगी,आदि स्थानों से यात्रा निकाली गई।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि यूपी जोड़ो यात्रा सहारनपुर से लखनऊ तक निकाली जा रही है। प्रदेश में किसानों, मजदूरों का शोषण हो रहा है। प्रदेश सरकार किसानों, मजदूरों, गरीबों के साथ छल करने में लगी हुई है। यात्रा का मकसद लोगों को कांग्रेस पार्टी से जोड़ना है। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की नाकामियों को जनता तक पहुंचाकर लोगों को जागरूक करना है। इस मौके पर  जिला अध्यक्ष शेरबाज पठान, धर्मपाल सिंह, मुनीष त्याग , जहांगीर सुईट, ब्लॉक अध्यक्ष मीनाक्षी सिंह, अनिल कुमार, हेनरिता राजीव सिंह, सुकेद्र सिंह,नजाकत अल्वी ,मुन्नालाल प्रेमी आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : बिजनौर : मानवता को शर्मसार करने वाली तस्वीर आई सामने, पुलिस ने टांग पकड़ शव को घसीटा

संबंधित समाचार