रायबरेली: मरीज को चिकित्सक ने भगाया, कहा- लड़की नाटक रही, परिजनों ने किया हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार। जिला अस्पताल में उस समय हंगामा हो गया जब चिकित्सक ने बेहोश लड़की का इलाज करने की जगह उसे बाहर का रास्ता दिखा। कहा कि लड़की नाटक रही है। इस पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे सीएमएस ने किसी तरह मामला शांत कराया तथा लड़की को आर्थोपेडिक वार्ड में भर्ती कराया गया। 

हरचदंपुर के ग्राम रायपुर निवासी राम नरेश की बेटी शिवानी घर पर बेहोश हो गई जिस पर परिजन उसे लेकर बछरावां सीएचसी पहुंचे जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में राम नरेश बेटी को लेकर पहुंचे तो उसका इलाज नहीं किया गया। राम नरेश की पत्नी सुमन ने बताया कि सिस्टर ने कहा कि अभी होश में आ जाएगा।

वहीं डॉ. प्रदीप से जब इलाज की बात की गई तो उन्होंने कहा कि लड़की नाटक कर रही है। इसे ले जाओ नहीं तो मार कर भगा देंगे। राम नरेश का कहना था कि सुबह 7 बजे से बेटी बेहोश हैं जिसका इलाज नहीं किया गया बल्कि मारकर भगा देने की धमकी दी गई। 

मामले की जानकारी मिलते ही सीएमएस डॉ. महेंद्र मौर्या मौके पर पहुंचे तथा उन्होंने परिजनों से बात कर शिवानी को आर्थोपेडिक वार्ड में भर्ती करा दिया। मामले में सीएमएस डॉ, महेंद्र मौर्या ने बताया कि यहां तो हर बात को बढ़ा चढ़ा कर बोला जाता है। लड़की को आशा लेकर आई थी।

लकड़ी को मानसिक दिक्कत थी जिस कारण वह बेहोश हो गई थी जिस पर डॉ. प्रदीप ने कहा कि लड़की को होश आ जाएगा लेकिन परिजन नहीं माने। बाद में मैंने डॉ. सलीम को हाथ केस सौंपकर लड़की को आर्थोपेडिक वार्ड में भर्ती करा दिया है।

यह भी पढ़ें:-Person of Action के प्रतीक बन चुके हैं योगी आदित्यनाथ, उप राष्ट्रपति ने मंच से की CM Yogi की तारीफ

संबंधित समाचार