आगरा : पर्यटकों से करते थे ठगी, पुलिस ने चार युवकों को किया गिरफ्तार
अमृत विचार, आगरा। फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र में रविवार की दोपहर क्रिसमस डे व नव वर्ष पर सीकरी भ्रमण करने वाले पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए थाना प्रभारी धर्मेंद्र दहिया ने शांति सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभारी निरीक्षक ने बाईपास मोड मंडी गुड़ के पास से हाईवे रोड पर चार लपको को धर दबोचा। जिसमें प्रमुख रूप से अरबाज अली पुत्र भूरा निवासी नयावास सोहेब पुत्र नहींम मोहल्ला तालाब सोहेल पुत्र नबो मोहल्ला नयावास शाहरुख पुत्र पप्पू मोहल्ला फरास खान थाना फतेहपुर सीकरी शामिल हैं। सभी को करीब चार बजे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
थाना प्रभारी फतेहपुर सीकरी ने बताया चार युवकों को गिरफ्तार किया है। जो पर्यटन स्थलों पर गाड़ियों को रोक कर पर्यटकों को गुमराह करके होटल के नाम पर वह अन्य तमाम सुविधाओं का झांसा देकर पैसा ठग लेते थे।
ये भी पढ़ें -हरदोई : पुलिस की पिटाई के बाद सारी रात लॉकअप में बंद रहा बैंक कैशियर
