प्रतापगढ़: नशेड़ी भतीजे ने लोहे की रॉड से पीटकर बुआ को मार डाला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जेठवारा के खपरैलन का पुरवा में हुई वारदात, हत्यारोपी को हिरासत में लेकर पुलिस ने बरामद किया हत्या में प्रयुक्त रॉड

कुण्डा/जेठवारा, प्रतापगढ़, अमृत विचार। नशेड़ी भतीजे ने लोहे की रॉड से हमला कर वृद्ध बुआ को मार डाला। जेठवारा थाने के खपरैलन का पुरवा गांव में हुई वारदात से लोग हतप्रभ रह गए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

लल्ली देवी (75) की शादी लालगंज अझारा कस्बा निवासी गया पाल के साथ हुई थी। पारिवारिक विवाद में वह लंबे समय से मायके में ही रह रही थी।भाई सुरेश पांडेय व भाभी की मौत के बाद अपने ससुराल नहीं गई। वह अपने भतीजे धर्मेंद्र पांडेय,जितेंद्र पांडेय, सचेन्द्र पांडेय,महेंद्र पांडेय का पालन पोषण करने लगी। लल्ली देवी घर पर थी।

रविवार शाम करीब पांच बजे नशे का आदी भतीजा धर्मेंद्र पांडेय नशे की हालत में घर पहुंचा। बुआ लल्ली देवी से कहासुनी करते हुए आवेश में आकर घर पर रखे राड से सिर पर पीछे हमला कर दिया। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची जेठवारा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हत्यारोपी धर्मेंद्र पांडेय को हिरासत में लेकर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त रॉड को कब्जे में लिया। भाई सत्येंद्र व महेंद्र ने बताया कि उनका बड़ा भाई नशे की हालत में मानसिक रूप से विक्षिप्त हो जाता था। प्रभारी निरीक्षक अभिषेक सिरोही ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

यह भी पढ़ें;-बहराइच: ...अपनों की तलाश में पथराई परिजनों आंखें, चार माह से गायब हैं तीन लोग, मुकदमा दर्ज कर शांत हुई पुलिस

 

संबंधित समाचार