बहराइच: ...अपनों की तलाश में पथराई परिजनों आंखें, चार माह से गायब हैं तीन लोग, मुकदमा दर्ज कर शांत हुई पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले में गुमशुदगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। जिनके परिवार के सदस्य गायब होते हैं। वह थाने में गुमशुदगी का केस दर्ज करवा कर उनके तलाश स्वयं कर रहे हैं। क्योंकि पुलिस गायब लोगों की तलाश में नहीं लग रही है। जिसके चलते ग्रामीण स्वयं फोटो दिखाकर तो कहीं नाम से अपनों की तलाश में लगे हुए हैं।

जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में बच्चों के साथ बड़े लोगों के गायब होने की घटनाएं बढ़ गई है। इनमें ज्यादातर नाबालिक लोग शामिल हैं। परिवार के लोग पुलिस को पत्र देखकर बच्चों के बरामड़की की गुहार लगाते हैं लेकिन पुलिस सिर्फ मुकदमा दर्ज कर मामले को इति श्री कर देती है। ऐसे में ग्रामीण न्याय के लिए कहां जाएं। जब पुलिस से भी उन्हें मायूसी हाथ लगती है तो वह स्वयं अपने बच्चों की फोटो और नाम से लोगों से तलाश करते देखे जा रहे हैं।

कुछ यही हाल कैसरगंज, मोतीपुर, कोतवाली नगर राम गांव थाना क्षेत्र के गांवों में देखने को मिल रही है। ग्रामीणों की माने तो पुलिस सिर्फ मुकदमा दर्ज करती है। इसके बाद कोई कार्रवाई नहीं करती है। जिससे पीड़ित ग्रामीण अपने बच्चों की तलाश में भटकते दिख रहे हैं। कुछ यही हाल कैसरगंज और कोतवाली नगर क्षेत्र के पीड़ितों की है पीड़ित अपने बच्चों की फोटो लेकर दर दर की ठोकरे खा रहे हैं। लेकिन उन्हें सिर्फ मायूसी ही हाथ लगती है।

केस 1- नहीं बरामद हुई नाबालिक 

कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के गोडहिया  नंबर 3 हलवाईपुरवा निवासी महिला ने अपनी 17 वर्षीय बेटी के गायब होने की नामजत तारीख छोटू पुत्र पन्नू और पंट पुत्र आजाद के विरुद्ध दिया था, लेकिन नामजक तहरीर देने के बाद भी अभी तक लड़की बरामद नहीं हुई है। परिवार के लोग भटक रहे हैं।

केस दो- तीन माह से गायब है बेटा 

कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के नया गांव करीम बेहड निवासी महावत पुत्र राजाराम के बेटे बउवा को 3 महीने कुछ लोग उठा ले गए थे। नामजत तहरीर देने के बाद भी उसका बेटा बरामद नहीं हुआ है। पिता बेटे की खोज में भटक रहा है।

केस 3- पत्नी के लिए भटक रहा पति

राम गांव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता अपने बच्चों को लेकर चली गई है। पुलिस को कई बार प्रार्थना पत्र दे चुका है, लेकिन उसकी पत्नी को बरामद नहीं किया जा रहा है।

पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश

जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में जहां भी बालिका, बालक या ग्रामीण गायब हो रहे हैं। उनको सकुशल बरामद करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। यदि कहीं से कोई ढलाई की सूचना मिल रही है तो इसकी जांच कर कर कार्रवाई की जाएगी। आम लोगों की सुरक्षा सर्वोपरि है...,प्रशांत वर्मा पुलिस अधीक्षक।

यह भी पढ़ें:-Person of Action के प्रतीक बन चुके हैं योगी आदित्यनाथ, उप राष्ट्रपति ने मंच से की CM Yogi की तारीफ

संबंधित समाचार