रामपुर: रामगंगा में मिला पीलीभीत के युवक का शव  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, सैफनी, अमृत विचार: रामगंगा में शनिवार को एक युवक का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी शिनाख्त रविवार को पीलीभीत निवासी पंकज के रुप में हुई है। बताते चलें कि नगर के क्षेत्र लखन ताजपुर गांव के पास रामगंगा नदी में  शनिवार को कुछ लोगों ने एक युवक के शव को देखा था।

उसके बाद वहां पर पुलिस पहुंच गई थी। शव को कब्जे में लेकर पुलिस  ने उसको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहां बाद में युवक के शव की शिनाख्त पीलीभीत जनपद के चांदुपुर गांव के पंकज पुत्र रामचंद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया  है कि शव के साथ एक बैग मिला है, जिसमें एक मोबाइल भी मिला है।

पानी में भीगने की वजह से मोबाइल तो नहीं चल सका। लेकिन, पुलिस ने मोबाइल का सिम दूसरे मोबाइल में  डालकर देखा तो कुछ नंबर मिले। उन्हें नंबरों के आधार पर पुलिस ने युवक के परिजनों का पता लगाया। घटना की सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ये भी पढ़ें - रामपुर : अब्दुल्ला के करीबी की पुलिस ने कुर्क की 20 लाख की कार

संबंधित समाचार